मित्रांनो, शाळेमध्ये दररोज परिपाठ सादर केल्या जात असतो.विद्यार्थी अतिशय उत्स्फूर्तपणे यामध्ये सहभागी होतात.परिपाठ सुंदर झाल्यास मनाला देखील समाधान मिळते.परिपाठ यशस्वी होण्यासाठी त्याचे नियोजन उत्तम असावे लागते.उत्कृष्ठ परिपाठ सादरीकरणासाठी याठिकाणी हिंदी आदर्श परिपाठ सूत्रसंचालन नमूना देण्यात येत आहे.
सुस्वागतम.. सुस्वागतम.. सुस्वागतम..
काम ऐसा करो की एक
पहचान बन जाए,
हर कदम
ऐसा चलो की निशान बन जाए,
यहा जिंदगी
तो हर कोई काट लेता है छात्रो,
जिंदगी
जिओ इस कदर की एक मिसाल बन जाये..
सुप्रभात, आज के इस मंगल, उत्साही पर्व पर हम
इयत्ता ---------- कक्षा के छात्र/की छात्राए आपके सामने आज की प्रार्थना सभा प्रस्तुत कर रहे है..
राष्ट्रगीत
राष्ट्रगीत अपने देश और देश वासियों के प्रति
सन्मान की प्रेरणा देता है.. यह हमारी राष्ट्रीय
एकता, अखंडता, संस्कृती एवम सन्मान का प्रतीक है.. एक साथ और उंची आवाज
मे राष्ट्रगीत शुरू करेंगे शुरू कर...
राज्यगीत
राज्यगीत हमारे महाराष्ट्र राज्य के शौर्य का वर्णन करता है, हमे स्फूर्ती एवम् प्रेरणा देता हैं... एक साथ और उंची आवाज मे राज्यगीत शुरू करेंगे शुरू कर...
प्रतिज्ञा
प्रतिज्ञा हमारे राष्ट्र के प्रति, हमारे कर्तव्य के
प्रति जागरूकता लाने का एक जरिया है... एक साथ प्रतिज्ञा के
लिए तयार... प्रतिज्ञा शुरु...
संविधान
गणराज्य का करे गुणगान, लेकर
भारत का संविधान, लेकर भारत का संविधान.. एक
साथ संविधान के लिए तयार.. संविधान शूरु...
दिनविशेष
हर दिन विशेष होता है.. हर दिन की कोई ना
कोई विशेषता होती है.. इसीलिए आपके सामने यहा पर आज का दिनविशेष
बताने के लिए मै आमंत्रित करता/करती हूं..
सुविचार
अगर दिन की शूरुवात अच्छे विचारोसे हो तो पुरा दिन अच्छा निकलता है.. इसलिये आपके सामने
सुविचार बताने के लिए मैं आमंत्रित करता/करती हुं...
प्रार्थना
प्रार्थना से हमारे मन मे नई ऊर्जा का संचार होता है.. हमारा मन प्रसन्न
रहता है.. एक साथ प्रार्थना के लिए तयार.. प्रार्थना शूरू..
शब्द
ज्ञान हमारे जीवन का आधार है.. इसी ज्ञान का
प्रदर्शन हम शब्दोके माध्यम से करते है.. शब्दोका भंडार जितना
ज्यादा होगा, उतनेही जादा सरलता से हम किसी भी भाषा पर अपनी पकड बना सकते है.. इसीलिए आपके शब्द
भंडार मे कुछ नये शब्द जोडने के लिये मै आमंत्रित करता/करती हु...
(शब्द प्रकार - पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, अंग्रेजी शब्द)
सामान्य ज्ञान
ज्ञान सागर की तरह अनंत है, इसलिये हमे इसे हरदम
ग्रहण करते रहना चाहिए.. सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरीसे हमारे
ज्ञानमे वृद्धी होती है.. इसीलिए आपके सामने सामान्य ज्ञान के प्रश्न
लेकर आ रहा/रही है...
कहावते
कहावतोसे हमारी भाषा समृद्ध होती है.. इसीलिए आपके सामने कूछ
मजेदार कहावते लेकर आ रहा/रही है..
पहेलिया
पहेलियो से हमारा मनोरंजन होता है साथ ही उनको हल करने से हमारे सोचने
समझने की शक्ती बढती है.. पहेलीयो के माध्यम से हमारे तर्क शक्ती का
विकास होता है.. इसीलिए आपके सामने कुछ रंजक पहेलिया लेकर आ रहा/रही है...
बोधकथा
कहानिया सुनना हमे बहुत अच्छा लगता है.. हर कहानी से हमे कुछ
ना कुछ सीख मिलती है.. इसलिये आपको एक रोचक कहानी बताने के लिए मैं
आमंत्रित करता/करती हु..
पहाडा एवम् वर्ग, घन
गणिती क्रिया सरलतापूर्वक करने के लिए हमे पहाडे, वर्ग और घन याद होना जरुरी
है इसलिये आपके सामने ... का पहाडा लेकर आ रहा/रही है..
वर्ग एवंम् घन लेकर आ रहा/रही है...
पसायदान
जीवन का है समग्र ज्ञान.. सर्वांग सुंदर पसायदान..
एक साथ पसायदान के लिये तयार.. पसायदान शूरू..
आभार
यहा पर उपस्थित सभी गुरुजन एवंम् छात्रोका धन्यवाद.. आपका दिन मंगलमय हो.. इसी शुभकामना के साथ
आज की प्रार्थना सभा यही समाप्त होती है..
(वरील सूत्रसंचालनामध्ये आपण स्थानिक परिस्थितीनुसार योग्य तो बदल करू शकता.)